GTag

Saturday, February 18, 2017

Funny Jokes

 Teacher Student Joke

टीचर : बच्चो, वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पिओगे।
बच्चे : नहीं पीएंगे।
टीचर : कभी लड़कियों का पीछा नहीं करोगे!

बच्चे : नहीं करेंगे।

टीचर : लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे!

बच्चे : नहीं करेंगे।

टीचर : वतन के लिए जान दे दोगे!

बच्चे : दे देंगे, ऐसी जिन्दगी का करेंगे भी क्या..


*************************************************

Internet and Social Networks

फेसबुक: – मैं सबको जानता हूं
गूगल: – मेरे पास सब कुछ है

व्हाट्सएप्प:- मै सब की जान हूँ
इंटरनेट: – मेरे बिना तुम सब कुछ नहीं!

चार्जर : – आवाज नीचे!



*************************************************
Mirch Wala Ghevar
लडका लडकी होटल में गए|

वेटर:- मेम आप क्या लेगी….???

लडकी:- मिर्च वाला घेवर..|
वेटर:- क्या..??
लडकी:-मिर्च वाला घेवर..|
वेटर:-??????

लडका:-

अरे भाई गाँव की हैं…..!!!!!!

तु टेंशन मत ले…
पिज्जा माँग रही हैं….!!!!




*************************************************

Rahul Gandhi Ka mazedaar jawaab


पत्रकार :

कश्मीर के हालात बहुत खराब है,

सीमा पर गोलीबारी हो रही है,
आपका क्या कहना है ?

राहुल गांधी :

सीमा को कुछ दिन घर पर रहना चाहिए




*************************************************

Funny Baap Beta Joke in Hindi

बेटा – बापू इधर आ ..
पिता –

ऐसे नही बुलाते बेटा ,

पापा को इज्जत के साथ बुलाते हैं. 
बेटा –

बापू इज्जत के साथ इधर आ जा




*************************************************

Funny SMS Joke – Sadhu aur Kutta


एक साधु ने कुत्ते से पूछा,

क़ि तुम्हारी पूंछ टेढ़ी क्यों है?

तो कुत्ते ने बहुत सुन्दर जवाब दिया…
महाराज,
.तू तपस्या कर पंचायत मत कर!!



*************************************************

Sardi mein Pati aur Patni


किट-किट की आवाज़ आ रही थी ….
पत्नी (जागकर) :-

“देखो जी,

चूहे कपड़े कुतर रहे हैं.?”
पति (कांपते हुए) :-

“सारी रजाई तो तूने खीच ली…….

मेरे ही दाँत किटकिटा रहे हैं..!”



*************************************************

Shaadi aur Samjhauta

शादी के वक़्त समझौता दोनों करते है।
स्त्री..

माँ बाप व मायका छोड़ देती हैं…

और पुरुष…

सुख-शांति व अच्छे दिनों की उम्मीद।



*************************************************
Shani Dev aur Saadhe-Saati


पत्नी : सुनो जी, महिलाओं को भी अब शनि मंदिर में प्रवेश का अधिकार मिल गया है.
पति : बहुत बढ़िया हुआ, अब शनि देव को भी मालूम पड़ेगा कि साढ़ेसाती किसे कहते हैं..



*************************************************

Pati ka New Year Resolution

दुकानदार : क्या चाहिए ?
ग्राहक : मुझे बीवी से लड़ने के लिए ताकत चाहिए, हिम्मत चाहिए ,अकल भी चाहिए ।
दुकानदार : साहब को एक क्वार्टर दो, सोडा दो

और मुँगदाल का पैकेट दो पाँच वाला।




*************************************************

Funny Sharabi Joke – in a bar

एक शराबी अपने दोस्त से –
आज तब तक पीयेंगे जब तक वो सामने वाले 3 पेड़ 6 नही दिखने लगें।

बार टेंडर –

बस करो कमीनो….

सामने एक ही पेड़ है….
अब क्या जंगल बनाओगे…!!!




*************************************************

Nirmal Baba ke funde

भक्त : “बाबा मेरी शादी नहीं हो रही.!”
निर्मल बाबा : “तस्वीर किसकी रखते हो जेब में.?”
भक्त : “नरेन्द्र मोदी की.!”

निर्मल बाबा :

वहीँ कृपा रुकी हुई है,

दिग्विजय सिंह की तस्वीर रखा करो जेब में !
बुढ़ापे तक शादी होती रहेगी।



*************************************************

Friday, February 17, 2017

Hindi SMS Jokes

Santa ka Sapna


संता, डॉक्टर से:
जब मैं सोता हूँ तो सपने में बन्दर फुटबॉल खेलते हैं ।
डॉक्टर:
कोई दिक्कत नहीं, ये गोली रात को सोने से पहले खा लेना ।
संता:
कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल हैं



Valentines Day Special PJ


लड़का (रोमांटिक अंदाज में):
जान देखो,
मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूं……?
लड़की :
सो स्वीट…!! क्या लाए…..?? O.o
लड़का : जूं निकालने वाली कंघी…..!



Ek dum naya Husband Wife Joke


एक दिन पति अपने घर की लाइट ठीक कर रहा था.
तभी उसने अपनी बीवी को आवाज़ लगाईं…
बीवी – क्या है ?
पति – ज़रा इधर तो आओ …
बीवी – लो आ गई, अब बोलो ?
पति– ये दो तार हैं, ज़रा इनमे से कोई एक हाथ में पकड़ना
बीवी – क्यों ?
पति– अरे तू पकड़ तो सही एक बार
बीवी – ये लो पकड़ लिया
पति– कुछ हुआ?
बीवी – नहीं तो…
पति – अच्छा, इसका मतलब कर्रेंट दूसरी तार में है.. !!

Hindi SMS Joke


जब कोई सुबह-सुबह आवाज लगाने से भी न उठे तो…
उसको उठाने का एक नया तरीका लाया गया है
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
” तेरा बाप तेरा मोबाइल चेक कर रहा है”
कूद के भागेगा ससुरा!!


Jaraa Soch ke Dekhiye – 


वाह रे मानव तेरा स्वभाव….
।। लाश को हाथ लगाता है तो नहाता है …
पर बेजुबान जीव को मार के खाता है ।।
———-
यह मंदिर-मस्ज़िद भी क्या गजब की जगह है दोस्तो.
जंहा गरीब बाहर और अमीर अंदर ‘भीख’ मांगता है..
———-
विचित्र दुनिया का कठोर सत्य..
बारात मे दुल्हे सबसे पीछे
और दुनिया आगे चलती है,
मय्यत मे जनाजा आगे
और दुनिया पीछे चलती है..
यानि दुनिया खुशी मे आगे
और दुख मे पीछे हो जाती है..!
———-
अजब तेरी दुनिया
गज़ब तेरा खेल!
मोमबत्ती जलाकर मुर्दों को याद करना
और मोमबत्ती बुझाकर जन्मदिन मनाना…
———-
लाइन छोटी है,पर मतलब बहुत बड़ा है ~
उम्र भर उठाया बोझ उस कील ने …
और लोग तारीफ़ तस्वीर की करते रहे ..
———-
पायल हज़ारो रूपये में आती है, पर पैरो में पहनी जाती है
और…..
बिंदी 1 रूपये में आती है मगर माथे पर सजाई जाती है
इसलिए कीमत मायने नहीं रखती उसका कृत्य मायने रखता हैं.
———-
एक किताबघर में पड़ी गीता और कुरान आपस में कभी नहीं लड़ते,
और
जो उनके लिए लड़ते हैं वो कभी उन दोनों को नहीं पढ़ते….
———-
नमक की तरह कड़वा ज्ञान देने वाला ही सच्चा मित्र होता है,
मिठी बात करने वाले तो चापलुस भी होते है।
इतिहास गवाह है की आज तक कभी नमक में कीड़े नहीं पड़े।
और मिठाई में तो अक़्सर कीड़े पड़ जाया करते है…
———-
अच्छे मार्ग पर कोई व्यक्ति नही जाता पर बुरे मार्ग पर सभी जाते है……
इसीलिये दारू बेचने वाला कहीं नही जाता ,
पर दूध बेचने वाले को घर-घर, गली-गली, कोने-कोने जाना पड़ता है ।
———-
दूध वाले से बार -बार पूछा जाता है कि पानी तो नही डाला ?
पर दारू मे खुद हाथो से पानी मिला-मिला कर पीते है ।
———-



इंसान की समझ सिर्फ इतनी हैं
कि उसे “जानवर” कहो तो
नाराज हो जाता हैं और
“शेर” कहो तो खुश हो जाता हैं!